अमेठी| जिला प्रोबेशन कार्यालय में वन स्टॉप सेंटर सहित सभी कामिकों ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस।
77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय अमेठी में उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सात्विक श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें देश की एकता , बंधुत्व एवं समरसता का संदेश दिया गया इस अवसर पर समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर डीएमसी ऋषि कुमार, जेन्डर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव, लिपिक अमित कुमार,परामर्शदाता अनूप श्रीवास्तव,डाटा विश्लेषक अरुण तिवारी जमील एवं गुलाब पाल सहित अन्य लोग उपस्थिति थे ।