logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"आज महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन"

आज शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्यप्रदेश में शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार के निर्देशन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने पूजा अर्चन के बाद ध्वजारोहण किया तथा पूर्व प्रक्रिया के बाद एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार नागवंशी ने परेड करवाई, परेड के बाद प्राचार्य का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई,डॉ राजा राम सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संवैधानिक इतिहास पर प्रकाश डाला एवं छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय स्टाफ को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आभार प्रदर्शन डॉ हर्षित कुमार द्विवेदी ने जी ने किया।आज के इस राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय से डॉ सचिन कोस्टा, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ मनीषा व्यास, श्रीमती स्मिता परसाई,श्री युवराज कुमार तिवारी, मनीष, जितेन्द्र सहित आदि समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में यह राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी के संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,आप सभी क्षेत्र वासियों एवं देश के नागरिकों को प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी को "गणतंत्र दिवस" की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।

16
767 views

Comment