logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी डिस्क एवं महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान

जयपुर गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी डिस्क एवं महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान
जयपुर, 26 जनवरी 2026।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं नवाचारपूर्ण सेवाओं के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीजी डिस्क एवं महानिदेशक प्रशस्ति पत्र (उत्कृष्ट सेवा पदक) प्रदान किए गए।
सम्मान समारोह में माननीय पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार जी शर्मा द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कम्युनिटी पुलिसिंग) सुनीता मीणा को भी अन्य अधिकारियों के साथ डीजी डिस्क एवं महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सुनीता मीणा द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्य, जन सहभागिता आधारित पुलिसिंग मॉडल को सशक्त करने तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। सम्मान प्राप्त अधिकारियों ने इसे विभागीय नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक बताते हुए भविष्य में और अधिक समर्पण एवं ईमानदारी से सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
राजस्थान पुलिस सदैव “सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश की जनता की सेवा में प्रतिबद्ध है।

19
407 views

Comment