मिल्कीपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तहसील व थाना परिसर में हुआ ध्वजारोहण
मिल्कीपुर (अयोध्या)।
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील एवं थाना इनायत नगर परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने तहसील मिल्कीपुर में राष्ट्र ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने का आह्वान किया।
वहीं थाना इनायत नगर परिसर में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन एवं जनसेवा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह,
उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह,
उप निरीक्षक दिवाकर पांडे,
उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।