logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

106 वाहिनी, सुन्दरनगर (जमशेदपुर) में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


संविधान, संप्रभुता एवं सेवा के संकल्प के साथ आज 106 वाहिनी, सुन्दरनगर, जमशेदपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री बचनदेव कुमार द्वारा वाहिनी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित जवानों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन का संदेश दिया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत वाहिनी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
इसी क्रम में RCWA 106 RAF द्वारा भी 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें RCWA 106 RAF की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की सहभागिता से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह के समापन पर रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्मिकों एवं परिवारजनों ने सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान वाहिनी परिसर देशभक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत रहा।

21
74 views

Comment