logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर ने अपने कार्यालय पर मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस और जरूरतमंदों को की राशन सामग्री वितरित - सच की कलम ✍🏻 अजमेर

पीयूष सुराणा सच की कलम ✍🏻 अजमेर!
दिनांक - 27/01/2026
piyushsurana2018@gmail.com

चहुं ओर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया वही दिव्यांजन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था भगवती विला विनायक नगर अजमेर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्था की संस्थापिका भगवती जोशी और अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ रामकिशन गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि पारस मल अमोलक चंद जैन(हिंगड) रहे। संस्था के सचिव पीयूष सुराणा ने मंच संचालन किया। देश भक्ति गीत भी गाया। मुख्य अतिथि गुर्जर का स्वागत प्रकाश खन्ना ने माला व दुपट्टा पहनाकर किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ रामकिशन गुर्जर ने दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर को बधाई देते हुए कहा कि इस संस्था का भाव नि:स्वार्थ सेवा रहा हमेशा। और इस संस्था से सभी को जुड़कर जरूरतमंद,असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पारस मल जैन हिंगड का स्वागत भोमराज गुर्जर ने किया।विशिष्ट अतिथि पारस मल जैन ने गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी। समाज सेविका शारदा खन्ना का स्वागत ललिता जोशी ने किया,श्रीमती शीला जैन हिंगड का स्वागत कविता चौहान ने किया। मुख्य संरक्षक डॉ नासिर मोहम्मद मदनी ने देश की आजादी को लेकर अपने भाव रखे। और कहा कि भाईचारा देश में बना रहे इसके लिए हमारे परिवारों में संस्कार बने रहे। संरक्षक पं.नवल किशोर शर्मा ने संस्था का परिचय दिया। और सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने सभी को धन्यवाद दिया। और बताया कि कमेटी द्वारा चयनित जरूरतमंद लोगो को शारदा खन्ना की तरफ से राशन सामग्री और सब्जी वितरित की गई। कार्यक्रम में राकेश चौहान,मुकेश जोशी,मुब्बशिर,चंद्र प्रकाश खत्री,मीनू मंडरावलिया,अनुराधा मंत्री,हरि शंकर जोशी,कमल चौहान,कैलाश सोनी,भागचंद,महेंद्र जोशी,लक्ष्मी रावत,शशिकला, ममता,माधवी,फरीदा बानो,गौरव जोशी,हर्षल शर्मा,मिसटू,गार्गी शर्मा, खुशी चौहान,चिंटू चारण, उर्मिला सोनी,लक्ष्मीकान्त शर्मा, भगवान सिंह राठोड़,ननू चारण, एवं संस्था के सदस्य,पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोमराज गुर्जर ने सभी का आभार जताकर किया।

87
10743 views

Comment