Banking working 5 days
देशभर के बैंक कर्मचारियों द्वारा 5 Days Working प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर दिनांक 27-01-2026 को हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक, अबोहर शाखा के समस्त कर्मचारी भी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं।
बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में 5 कार्यदिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं, वर्तमान में बैंकिंग कार्यप्रणाली में बढ़ते कार्यभार, डिजिटल सेवाओं का दबाव तथा अतिरिक्त कार्य समय के कारण कर्मचारियों पर अत्यधिक मानसिक एवं शारीरिक दबाव पड़ रहा है।
हमारी यह मांग पूर्णतः न्यायसंगत, व्यवहारिक एवं कर्मचारी हित में है। देश के कई सरकारी एवं निजी संस्थानों में पहले से ही 5 Days Working प्रणाली लागू है, अतः बैंक कर्मचारियों के लिए भी इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।