ध्वज फहराकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिक्षित द्वारा शुभकामनाएं दी
मंदसौर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित द्वारा गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर भारत माता चौराहा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित पार्टी पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन को शुभकामनाएं दी। श्री दिक्षित ने कहा की यह पर्व हमारी सामरिक शक्ति को बढ़ाने के प्रति संकल्पों का पर्व है। यह पर्व भारत के गण की शक्ति के परिचय का पर्व है। यह पर्व हमारे अधिकार और कर्तव्यों के बोध का पर्व है।