logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूजीसी बिल के विरोध में सबलगढ़ में सवर्ण समाज की आक्रोश रैली।

योगेंद्र सिंह जादौन(फौजी)
सबलगढ़। यूजीसी बिल के विरोध में मंगलवार को सबलगढ़ में सवर्ण समाज द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और इससे सामाजिक संतुलन पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
रैली नगर के प्रमुख चौराहों पर शांति पूर्वक आंदोलन किया, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी बिल में किए गए प्रावधानों से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से बिल पर पुनर्विचार करने की मांग की।
रैली को संबोधित करते हुए सबलगढ़ करनी सेना के अध्यक्ष ,श्री हरपाल सिंह जादौन,संजय पराशर,रामदीन सिंह जादौन,नवेंद्र सिंह जादौन,सौरव सिंह जादौन एवं समस्त सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की अपील भी की।
प्रशासन की ओर से रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
रैली के समापन के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्य को लौट गए।

27
2740 views

Comment