logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज ढकिया में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज ढकिया में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



बिनावर: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया में बरेली - बदायूं हाईवे मार्ग से सटे चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। 77 वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं में से छात्र-छात्रा गीता, खुशबू, गरिमा, शोभित आदि ने देशभक्ति सॉन्ग पर नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉ. आर. पी. सिंह (चैयरमेन) ने ध्वजारोहण किया, मुख्य अतिथि चीफ गेस्ट डॉ. आर. एस. पुंडीर, डॉ सीताराम राजपूत (सचिव), उर्वेश ग्राम प्रधान, पवन कुलश्रेष्ठ (डायरेक्टर), मनिषा पाल (प्रिंसिपल), इस दौरान ज्योति सक्सेना, राशि, शीलेन्द्र, मुनीष यादव (प्राचार्या), बूटा सिंह, पर्मिला आदि संस्था के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं रंगोली कार्यक्रम गीत आदि में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के दौरान डायरेक्टर पवन कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रसाद वितरण कराया गया।

25
333 views

Comment