डीपीआरओ के आदेश को नहीं मानते सफाई कर्मचारी पवन कुमार
डीपीआरओ के आदेश को नहीं मानते सहायक विकास अधिकारी और सफाई कर्मचारी पवन कुमार
जगतपुर,
ग्राम पंचायत बैरी हार में लगभग एक वर्ष पूर्व सफाई कर्म चारी मनोज मौर्य के स्थानांतरण के बाद अभी तक कोई सफ़ाई कर्मचारी नहीं नियुक्त हुआ और जब ग्राम प्रधान करन बहादुर सिंह ने कई बार इसकी शिकायत समाधान दिवस में किया तो जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने सफाई कर्मचारी पवन कुमार की नवीन तैनाती बैरीहार की, लेकिन सफाई कर्म चारी पवन कुमार अभी तक बैरीहार में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है,
इससे लगता है आदेश किसी का भी हो सफाई कर्मचारी पवन कुमार किसी का आदेश नहीं मानता,
जब इस विषय में बैरी हार प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक पवन कुमार ने पंचायत भवन में उपस्थित नहीं दर्ज कराई है
Shivendra Singh