logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चित्तौड़गढ़ में समस्त क्षत्रिय समाज द्वारा मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी की माघ शुक्ल अष्टमी (भीमाष्टमी) को 648 वीं जयंती मनाई गयी

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी की माघ शुक्ल अष्टमी (भीमाष्टमी) को 648 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुलदेवी बायण माता के रात्रि जागरण व हवन पूजा कर सत्यव्रत रावत चुण्डा जी की जयंती मनाई गयी
25 जनवरी 2026 को सायं काल बाण माता मंदिर में रात्रि जागरण में माता जी के श्रृंगार,धुप दीप,पोशाक एवं फुल बाट पूजा आदि कान सिंह सुवावा,चावण्ड सिंह दातड़ा, शिवपाल सिंह झालरा, प्रहलाद सिंह चुंडावत, रणजीत सिंह सुवावा ने कराया।
26 जनवरी 2026 को प्रातः काल हवन यज्ञ बाल भोग पूजा आदि कराया जिसमें भूपेंद्र सिंह झालरा,भंवर सिंह नेतावलगढ़ पाछली, कान सिंह सुहावा एवं शिवपाल सिंह झालरा आदि हवन यज्ञ में बिराजे‌। पूर्णाहुति बाण माता पुजारी मुकेश जी पालीवाल ने किया तथा हवन यज्ञ पंडित अरविंद भट्ट ने किया।
मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी के 648 में जयंती समारोह के उपलक्ष में चुंडा स्मृति संस्थान मेवाड़ के तत्वाधान में जौहर भवन चित्तौड़गढ़ में श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य अतिथि रावत यशवर्धन सिंह जी बस्सी, विशिष्ट अतिथि कर्नल रणधीर सिंह जी बस्सी, मुख्य वक्ता चुंडा स्मृति संस्थान के महामंत्री लोकेंद्र सिंह ज्ञानगढ़, उपाध्यक्ष कान सिंह सुवावा, गंगा सिंह साजियाली, बालू सिंह जी जगपुरा, चावणड सिंह जी दातड़ा, दलपत सिंह तिलौली, शिवपाल सिंह झालरा, राम सिंह ताणा, भगवत सिंह तंवर,डॉ. योगेश व्यास, पाबू सिंह उमरी, श्याम सिंह चुंडावत सेमलिया, मोहन सिंह जी बैजनाथिया, गजेंद्र सिंह बस्सी, देवराज सिंह जगपुरा आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

15
118 views

Comment