logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाकियू टिकैत की भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, हजारों किसान हुए शामिल

बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बहेड़ी में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों का काफिला शामिल हुआ, जबकि हजारों की संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ निकली यह रैली पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ किसान नेता रवि ढाका ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली वन विभाग परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, नैनीताल रोड से गुजरते हुए किसान भवन पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में किसानों ने एकजुटता का संदेश देते हुए किसान हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव दानिश बाबा, प्रदेश सचिव चौधरी जगत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, मंडल सचिव सार्थक संधू, जिला महासचिव यामीन मलिक, संगठन मंत्री विजय पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान भाई मौजूद रहे।
आयोजकों ने ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

11
679 views

Comment