logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक पटेल का मालखरौदा मंडल मे प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया


मालखरौदा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम मालखरौदा आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगठनात्मक जोश, ऊर्जा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला.

इस अवसर पर युवा मोर्चा एवं संगठन के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की अनुशासित सहभागिता ने संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.

15
2218 views

Comment