logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में क्रैश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। विमान में उनके साथ पांच अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बारामती अस्पताल लाया गया। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे की खबर आते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्र पवार और पार्थ पवार बारामती के लिए रवाना हो गए। डीजीसीए का कहना है कि विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। विमान में पायलट के अलावा पांच लोग सवार थे। हादसे होते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल से निकाला। जानकारी के मुताबिक विमान हादसा सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

36
3301 views

Comment