logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जितेन्द्र जायसवाल नागदा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश सुश्री राधा मालवीय ने उज्जैन स्टेट हाईवे 17 को लेकर MPRDC महाप्रबंधक व् क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी


सुश्री राधा मालवीय ने उज्जैन स्टेट हाईवे 17 को लेकर MPRDC महाप्रबंधक व् क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सोपा पत्र

उज्जैन-उन्हेल-नागदा-जावरा स्टेट हाईवे 17 को फोरलेन व् शीघ्र चोडीकरण व् दुर्घटना चोराहो पर सिग्नल सहित मार्ग की विभिन समस्याओ को लेकर उठी सुरक्षा की मांग
नागदा जं. निप्र। उज्जैन-उन्हेल-नागदा-जावरा स्टेट हाईवे क्रमांक 17 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं, बढ़ती मृत्युदर एवं प्रतिदिन हो रहे हादसों को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महासचिव युथ कांग्रेस सुश्री राधा भीमराज मालवीय ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एमपीआरडीसी एवं क्षेत्रीय परिवहन विभाग को पत्र सौंपा है। पत्र में मार्ग को अत्यधिक दुर्घटनाग्रस्त बताते हुए इसे शीघ्र फोरलेन करने, चौड़ीकरण करने एवं यातायात सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की गई है।
सुश्री राधा भीमराज मालवीय द्वारा महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी विभाग उज्जैन एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय उज्जैन को संबोधित पत्र में उल्लेख किया गया है कि उज्जैन-उन्हेल-नागदा-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर लगभग प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो रही है, वहीं प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं। कई नागरिक स्थायी रूप से दिव्यांग भी हो चुके हैं, जो प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत गंभीर विषय है।
पत्र में बताया गया है कि यह मार्ग उज्जैन-जावरा के बीच स्थित सैकड़ों गांवों के साथ नागदा, उन्हेल एवं बडावदा जैसे प्रमुख नगरों को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। इस सड़क पर करीब 100 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें, लोकनिर्माण विभाग की दर्जनों सड़कें तथा सैकड़ों किसानों के खेत मार्ग जुड़ते हैं। हजारों किसान इसी मार्ग से अपनी कृषि उपज जावरा, मंदसौर एवं नीमच की मंडियों तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद इस मार्ग पर दर्जनों सुपर फास्ट (नॉन-स्टॉप) बसों को परमिट दे दिए गए हैं, जिनकी तेज रफ्तार के कारण यह मार्ग डेथ कॉरिडोर बनता जा रहा है।
यह की मांग
पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सुपर फास्ट बसों की गति पर सख्त नियंत्रण करते हुए स्पीड लिमिट तय की जाए तथा सभी सुपर फास्ट बसों के परमिट की पुनः समीक्षा की जाए। इसके साथ ही उन्हेल-नागदा सहित दुर्घटनाग्रस्त चौराहों पर यातायात सिग्नल प्रणाली लागू करने, मार्ग के दोनों ओर तत्काल चौड़ीकरण करने, स्टेट हाईवे 17 को फोरलेन बनाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने, सड़क के किनारों की साइडें भरने एवं 11 हजार केवी विद्युत पोल को सड़क किनारे से हटाने की मांग भी की गई है।
सुश्री राधा भीमराज मालवीय ने पत्र में स्पष्ट किया है कि बढ़ते यातायात दबाव एवं आगामी वर्षों में यात्री भार को देखते हुए यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसों से इंकार नहीं किया जा सकता। इस पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय परिवहन मंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं कलेक्टर जिला उज्जैन को भी प्रेषित की गई है, ताकि शासन स्तर पर इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र निर्णय लिया जा सके।

5
2064 views

Comment