logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शोध पद्धति कार्यशाला का हुआ शुभारंभ*

*नारनौल न्यूज़*
नारनौल 28 जनवरी (घनश्याम गर्ग) हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शोध पद्धति कार्यशाला की मंगलवार को शुरुआत हो गई।विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में शोध अधिष्ठाता एवं अंतःविषय एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान पीठ की अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. पायल कंवर चंदेल, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार सिंह, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा तथा सुश्री श्वेता सोहल उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर प्रो. नीलम सांगवान ने शोध के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शोधार्थियों को अनुसंधान की सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. श्रीराम पांडेय ने साहित्य समीक्षा की भूमिका को स्पष्ट करते हुए अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर भी प्रकाश डाला।*
इसके पश्चात डॉ. रीमा गिल ने गुणात्मक शोध पद्धतियों की विस्तृत जानकारी उदाहरणों सहित प्रस्तुत की, वहीं डॉ. रवि प्रताप पांडेय ने मात्रात्मक शोध एवं डेटा विश्लेषण की तकनीकों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यशाला के प्रथम दिवस के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न प्रस्तुत किए।

6
471 views

Comment