logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नांगल चौधरी क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी अशोक चेडवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


नांगल चौधरी क्षेत्र के गाँव नांगल सोडा निवासी होनहार खिलाड़ी अशोक चेडवाल ने All India Fire Service Sports Meet 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अशोक ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट जज़्बे के बल पर डोनो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता के दौरान अशोक चेडवाल ने
5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक (Gold Medal)
एवं
35 बिल्डिंग रेस में प्रथम स्थान
प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ का आयोजन 29 जनवरी को होना है, जिसमें भी क्षेत्रवासियों को अशोक से स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद है।
अशोक की सफलता की कहानी संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। अशोक शुरू से ही भारतीय सेना में जाने का सपना देखते थे, लेकिन पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उन्हें लगातार 7 बार असफलता का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 8वीं बार में ACO फायरमैन पद पर भर्ती होकर अपने लक्ष्य को हासिल किया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी दौड़ की मेहनत को कभी नहीं छोड़ा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
अशोक चेडवाल ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।
अशोक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गाँव नांगल सोडा, नांगल चौधरी क्षेत्र एवं आसपास के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने अशोक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

18
910 views

Comment