पीएमश्री राबाउमावि रायपुर विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा योजना के अन्तर्गत कौशल विकास सामग्री किट का वितरण
आज पीएमश्री राज. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में भारत ओर राजस्थान सरकार की व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय की कक्षा 10वी की 31 छात्राओं को कौशल विकास सामग्री किट का वितरण किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल जी जैन नगर अध्यक्ष भाजपा रायपुर, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य महोदय कैलाश चन्द दांगी, उप प्राचार्य मिनाक्षी शर्मा, उप प्राचार्य अन्तिम कुमार मीणा, व्यावसायिक शिक्षा कौशल प्रभारी आकाश प्रजापति ,व्यावसायिक अध्यापक अर्जुन सिंह लोधा ओर अन्य समस्त स्टाफ गण मोजूद रहै। प्रधानाचार्य ने बताया कि कौशल विकास किट वितरण योजना एक बहुत ही अच्छी योजना है जिससे व्यावसायिक शिक्षा की इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की छात्राओं को व्यवसाय रूपी कार्य सीखने में सुगमता होगी और रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी ।छात्राओं को कौशल विकास सामग्री किट प्राप्त होने पर बहुत खुश हुई | छात्राओ ने केंद्र ओर राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया |