UGC कानून के विरोध में राजपूत उत्थान सभा का मेरठ कमिशनरी पर प्रदर्शन
मेरठ |
आज राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में यूजीसी कानून के विरोध में मेरठ कमिशनरी पर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराज़गी जताई।
इस मौके पर सभा के अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि संगठन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई विरोध नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियाँ समाज के हित में नहीं हैं।
उन्होंने 2029 में बीजेपी सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए नारा दिया—
“योगी जी से बैर नहीं, मोदी तेरी खैर नहीं।”
अजय सोम ने कहा कि राजपूत उत्थान सभा समाज के अधिकारों, शिक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
इस मौके पर , बंटी प्रधान सलावा , कुँवर प्रताप सिंह , जितेंद्र छोक्कर , अर्जुन सोम , चीनू सोम ,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।