logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रस्तावित रांची लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन रेलखंड से चलाने की मांग

प्रस्तावित रांची-लखनऊ एक्सप्रेस को गढ़वा रोड–डेहरी रेलखंड से चलाने की मांग तेज
मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
पूर्व मध्य रेल का गढ़वा रोड–डेहरी ऑन सोन रेलखंड वर्षों से यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग रहा है, लेकिन इस रेलखंड को यात्री सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रखा गया है। अब रेल मंत्री के द्वारा प्रदान की गई सहमति से प्रस्तावित रांची–अयोध्या-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को इसी मार्ग से चलाने और मोहम्मदगंज, जपला सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देने की मांग जोर पकड़ने लगी है।लोगो ने पलामू सांसद और रेल मंत्री सहित रेल उच्चाधिकारियों से उक्त ट्रेन को होली पर्व के पहले चलाने की मांग की है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम यात्रियों का कहना है कि इस रेलखंड से ट्रेन परिचालन बढ़ने से पलामू, गढ़वा, डाल्टनगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भगवान राम की पावन धरती अयोध्या दर्शन सहित व्यापार के लिए रांची एवं लखनऊ जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी बेहद आवश्यक है।वर्तमान में इस मार्ग पर सीमित संख्या में एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में कई बार रूट बदलना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। विशेषकर छात्र, मजदूर, व्यापारी और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उक्त ट्रेन के उक्त रेलखंड से होकर चलने से रांची,लोहरदगा, पलामू,गढ़वा, के अलावा बिहार राज्य के औरंगाबाद,रोहतास,भभुआ सहित कई जिला क्षेत्र के लोग भी उक्त ट्रेन की सुविधा से जुड़ जाएंगे।

324
39251 views

Comment