logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बजरंग दल पट्टी अध्यक्ष आदित्य सिंह का सरहनीय कार्य गौ वंश का इलाज करवाया गया

पट्टी चांदा रोड पर स्थित उपाध्यायपुर स्थित चौराहे पर एक गौवंश को पिकअप डाला वाले ने मारी टक्कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पहुच कर कराया इलाज . गौवंश में काफ़ी सुधार देखने को मिला.
बजरंग दल पट्टी के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि गाय को हमारे समाज में माता का दर्जा प्राप्त है। गायों का संरक्षण करना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा धर्म और कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं किसी बेसहारा या जख्मी पशु की सूचना मिलती है, बजरंग दल के कार्यकर्ता हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
गाय के उपचार की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं पशु चिकित्सक की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह की संवेदनशील और सेवाभावी पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। घटना के बाद क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका की व्यापक प्रशंसा हो रही है।

16
613 views

Comment