logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़: कालाकांकर धान खरीद केंद्र पर फर्जी खरीद का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रतापगढ़: कालाकांकर धान खरीद केंद्र पर फर्जी खरीद का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रतापगढ़ (कुंडा)।
जनपद प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील अंतर्गत थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित धान खरीद केंद्र कालाकांकर पर बड़े पैमाने पर फर्जी धान खरीद और सरकारी धन की हेराफेरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार यह पूरा खेल अधिकारियों की मिलीभगत से खुलेआम चल रहा है।

आरोप है कि चक्रबंदी वाले गाँवों में वास्तविक किसानों की अनुपस्थिति में किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर कागजों में धान खरीद दिखाई जा रही है। इसके सत्यापन के लिए संबंधित लेखपाल द्वारा कथित रूप से कमीशन लेकर फर्जी सत्यापन किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि किसानों के नाम पर अंगूठा लगवाकर भुगतान निकाल लिया जाता है, जबकि वास्तव में धान मौजूद ही नहीं होता। इतना ही नहीं, धान की ढुलाई के लिए ट्रक की जगह बाइक में GPS डिवाइस लगाकर फर्जी परिवहन भी दर्शाया जा रहा है।

पूरे प्रकरण को लेकर आरोप है कि यह गतिविधियाँ विपणन निरीक्षक ममता वर्मा की देखरेख में संचालित हो रही हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास इन सभी अनियमितताओं से जुड़े वीडियो, फोटो, भुगतान विवरण, GPS रिकॉर्ड और गवाहों सहित समस्त साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और धान खरीद से जुड़े सभी रिकॉर्ड की विशेष ऑडिट कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

51
1032 views

Comment