logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाबुआ में ‘विकसित भारत संकल्प संवाद’ का भव्य आयोजन, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

झाबुआ।
गौरीशंकर सारस्वत
विकसित भारत के निर्माण में समाज की भूमिका को लेकर विकसित भारत संकल्प संस्थान, मध्यप्रदेश प्रांत के तत्वावधान में एक प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी ‘विकसित भारत संकल्प संवाद’ का भव्य आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को अंबा रिसॉर्ट, झाबुआ में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका को सशक्त करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. डॉ. महेश जी शर्मा रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
मा. राहुल पांडे जी, मा. ओम जी शर्मा, मा. श्रीधर बैरागी जी, मा. राजाराम जी कटारा,
मा. डॉ. नीरज सिंह राठौर, मा. आचार्य अशोक पाठक जी, मा. शांति वसुनिया,
मा. रंजना मुद्गल एवं मा. डॉ. संगीता मसानि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है, जिसके पश्चात 5:30 बजे से सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार यह संवाद कार्यक्रम ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ की भावना के अनुरूप राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक बलसोरा एवं डॉ. एम. एल. कुलपगारे ने अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं युवाओं से इस आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

27
465 views

Comment