संकुल बन्द्राणी में सपनो की उड़ान में उमड़ी एस एम सी
आज दिनांक 29/01/2026 को संकुल बन्द्राणी में सपनो की उड़ान का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पीएम श्री राजकीय इन्टर कालेज भटवाड़ी के प्रधानाचार्य श्री बी एल शाह प्रशासनिक अधिकारी प्राथमिक श्री नौटियाल जी एवं प्रशासनिक अधिकारी माध्यमिक भटवाड़ी विशिष्ट अतिथि थे।
मंच संचालन श्री शरत महर जी किया गया।
वी आर पी श्रीमती रश्मि भट्ट भी सम्पूर्ण कार्यक्रम में व्यस्त रही।
सपनों की उड़ान में विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करवाने में समस्त विद्यालयों की एस एम सी के सदस्यों का सहयोग प्रदान किया गया।
सम्पूर्ण सी आर सी में प्रतिभागी छात्र छात्राओं एवं एस एम सी सदस्यों तथा एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों सहित लगभग 250 लोगों की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल संचालन श्री दिनेश चौहान पूर्व सी आर सी के द्वारा किया गया।
श्री दिनेश चौहान के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में व्यस्तता के कारण एक समय ऐसा आया कि देव कृपा से उनके साथ अकस्मात दुर्घटना टल गई।इसके बाद भी श्री दिनेश चौहान के द्वारा
सपनों की उड़ान में सम्मिलित समस्त प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के साथ साथ उपस्थित एस एम सी सदस्यों,छात्र/छात्राओं, अभिभावकों, एवं समस्त शिक्षकों के जल पान से लेकर भोजन व्यवस्था की उचित व्यवस्था की गई, जिसमें राजेश रावत एवं रौथाण जी ने पूर्ण सहयोग दिया।
श्री चौहान जी के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली ट्राफियां छात्रों अभिभावकों को प्रदान की गई।
आज की सपनों की उड़ान का कार्यक्रम समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से श्री दिनेश चौहान जी के नेतृत्व में सफल रहा ।
जिसमें वरिष्ठ प्रधानाध्यापक श्री सुन्दर नारायण मिश्रा, रणबीर पंवार, श्रीमती सुशिला पंवार, श्रीमती गायत्री, श्रीमती पंकज नाथ आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।