ग्रामीण प्रधान पर आरोप : अरविंद कुमार यादव
उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेल
ग्रामीण प्रधान पर आरोप : अरविंद कुमार यादव
उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेल में आज भी नाली और खड़ंजा (पक्की सड़क) का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव की मुख्य गलियों में कीचड़, जलभराव और टूटी-फूटी कच्ची जमीन के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्रामीण प्रधान अरविंद कुमार यादव द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
अधिकारियों को सुझाव
प्रशासन से आग्रह है कि ग्राम पंचायत सुहेल में तत्काल नाली एवं खड़ंजा निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए,
साथ ही संबंधित कार्यों की जांच कर जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और उनका जीवन सुगम हो।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और विकास विभाग इस गंभीर समस्या पर जल्द संज्ञान लेकर उचित समाधान करेगा।
मीडिया : AIMA MEDIA
रिपोर्टर : MITHLESH KUMAR NISHAD