logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमीरपुर:क्षेत्र में धडल्ले से हो रही प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री

कुरारा हमीरपुर।
सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद कुरारा क्षेत्र में “लॉन्ग छाप” नाम की मिश्रित गुटकी की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में यह प्रतिबंधित गुटकी धड़ल्ले से बेची जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था और जनस्वास्थ्य दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुकानदार गुटकी को छिपाकर रखते हैं और पहचान वालों को चोरी-छिपे सप्लाई करते हैं। मौके से सामने आई तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि बड़ी मात्रा में “लॉन्ग छाप” मिश्रित गुटकी का स्टॉक जमा किया गया है, जो इस अवैध कारोबार की गंभीरता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि तंबाकू युक्त मिश्रित गुटकी पर शासन द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कुरारा क्षेत्र में इसकी खुलेआम बिक्री खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।
इस अवैध कारोबार से सबसे ज़्यादा नुकसान युवाओं और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल छापेमारी कर “लॉन्ग छाप” गुटकी बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रतिबंध को वास्तव में लागू किया जा सके।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर कब लगाम लगती है।

14
249 views

Comment