धौला–सदिया और लोहित–दिबांग इंफ्रा प्रोजेक्ट के सौजन्य से नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
सैखोवाघाट:-
धौला–सदिया एवं लोहित–दिबांग सेकुरा इंफ्रा प्रोजेक्ट के सौजन्य से तथा स्वयंसेवी संगठन सूर्योदय के सहयोग से 29 जनवरी '26 को असम के तिनसुकिया जिले के धौला और अरुणाचल प्रदेश के आलूबाड़ी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। तिनसुकिया जिला अंधता निवारण समिति के प्रबंधक अमूल्य बरगोहाईं ने वाहन चालकों एवं राहगीरों की आंखों की जांच की तथा जरुरत मंदों को चश्मे प्रदान किए।
नेत्र जांच शिविर में चिकित्सा कर्मी गरिमा दत्त, समाजसेवी बीके गुप्ता तथा सूर्योदय के संचालक अखिल चंद्र बरुआ ने सहभागिता की। वहीं शिविर के संचालन में सेकुरा इंफ्रा प्रोजेक्ट के प्रांजीत गोगोई, मुकेश लिंगी सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।