logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमीरपुर:मौसम साफ होने के साथ किसानों की चिंता हो रही कम

सुमेरपुर हमीरपुर। करीब एक सप्ताह से मौसम में चला आ रहा उतार चढाव के बाद मौसम के साफ होते ही किसानों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही की मौसम के खराब होने के बाद किसी तरह का दैवीय प्रकोप किसानों को नहीं देखना पड़ा है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम में प्रतिदिन बदलाव नजर आ रहा था। इससे किसान परेशान था शुक्रवार को पछुआ हवाओ के चलने से दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और धूप खिल उठी। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह के बदलाव में किसानों का सामना महज बूंदाबांदी से हुआ। इसके अलावा किसी तरह का दैवीय प्रकोप नहीं झेलना पड़ा है। इससे किसान प्रसन्न चित्त है। इस वर्ष फसले भी ठीक है। दलहन-तिलहन से किसान अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं। मौसम के बदलाव से माहू एवं सूडी का प्रकोप फसलों में बढ़ा है। फसलों को बचाने के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव करने में जुट गया है।

6
303 views

Comment