गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना व चक्का जाम
सलका/भैयाथान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” कार्यक्रम के तहत सलका चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका के अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े जी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक भटगांव माननीय श्री पारसनाथ राजवाड़े जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल जी, जनपद पंचायत भैयाथान की अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्दा राजवाड़े सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के रोजगार और जीवनयापन का मजबूत आधार है। कांग्रेस पार्टी इसे बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सविता राजवाड़े, विवेक दुबे, राजकुमार राजवाड़े, रमेश चौधरी, रियाज खान सहित विक्रांत पांडे, भूपेश्वर राजवाड़े, रंजीला देवांगन, विनय पैकरा, अमित गुप्ता, बजरंगी सिंह, हरिशंकर राजवाड़े, संजीव सिंह, चिंटू गुप्ता, मानिकचंद राजवाड़े, युधिष्ठिर राजवाड़े, अख्तर खान, भोला राजवाड़े, शिवशरण राजवाड़े, जितेंद्र ठाकुर, रामजतन देवांगन, पंकज पैकरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, वहीं गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया।