logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता सहारा सेबी केस का तत्काल निस्तारण चाहती है। आखिर आर्थिक मामले को इतना विलंब क्यों?

अवगत कराना है कि हम सहारा के कार्यकर्ता हैं, पिछले 15 वर्षों से चल रहे सहारा - सेबी विवाद के कारण हमारा रोजगार प्रभावित हो गया है,हम जीवन के सबसे निचले स्तर पर आ चुके हैं। स्थिति दयनीय हो चुकी है। परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। हमारा सामाजिक स्तर भी गिरता चला जा रहा है। हम समाज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। माननीय न्यायपालिका से करबद्ध निवेदन है कि सहारा -सेबी विवाद को समाप्त करते हुए,उचित न्याय देने की कृपा करें,जिससे समाज में हम बेहतर और सम्मान जनक जीवन जी सके।
देश की जनता को देश की न्यायपालिका द्वारा समय पर न्याय नहीं मिलना बहुत बड़ा अन्याय है। इसके लिए वर्तमान केंद्र सरकार को तत्परता दिखानी चाहिए। यह समय यादगार रहेगा, देश की जनता सहारा केस का तत्काल
निस्तारण चाहती है। आखिर आर्थिक मामले को इतना विलंब क्यों?

28
3141 views

Comment