logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवहर में हथियारबंद बदमाशों ने बुजुर्ग के घर डकैती की,

शिवहर।जिले के शिवहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर खरौना गांव में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग के घर धावा बोलकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने रिवॉल्वर के बल पर घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित विंदेश्वरी राय (उम्र लगभग 70 वर्ष), स्वर्गीय रामवृक्ष राय, अपने परिवार के साथ 29 जनवरी की रात करीब 10 बजे भोजन कर सोने चले गए थे। इसी दौरान 30 जनवरी की रात लगभग 12:30 बजे दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलते ही 6–7 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए।

अपराधियों ने रिवॉल्वर सटाकर पीड़ित को एक कमरे में बैठा दिया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी कमरों और बहू के कमरे में रखे बक्सा व आलमीरा को खंगालते हुए कीमती गहने लूट लिए। साथ ही अटैची में रखे 18 से 20 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार सभी अपराधी युवक थे। दो बदमाशों ने अपने चेहरे मफलर से ढक रखे थे, जबकि एक अपराधी गोरे रंग का और लंबी नाक वाला बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से शिवहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। इस संबंध में शिवहर थाना में कांड संख्या 28/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

13
397 views

Comment