देवली कला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण पानी की समस्या सुनवाई हुई
देवली कला राज्य सरकार के निर्देशन में ग्राम पंचायत देवली कला के सेवा केंद्र पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण रायपुर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुमित्रा बिश्नोई द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
एसडीएम ने शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित कार्रवाई के साथ समाधान के निर्देश दिए। अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण भंवरलाल सुवासिया द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई, जिस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए। साथ ही हल्का पटवारी गौरव शर्मा को जो लोग रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे हैं या बंद कर रहे हैं उनके ऊपर पुलिस कार्रवाई की जाए निर्देश दिए गए।
शिविर में कुल 14 विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा भारत एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
दौरान एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने पशु चिकित्सालय देवली कला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के बीमा से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली तथा पशुपालकों को मिल रहे लाभों की समीक्षा की। पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अजय पाल सिंह ने पशु बीमा योजना, उपचार प्रक्रिया एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान पशुओं के उपचार, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर में स्थानीय प्रशासक रतनाराम भाना, ग्राम विकास अधिकारी रिद्धु कंवर, एलडीसी चंद्रपाल चौधरी, ग्राम रोजगार सहायक आनंद सिंह राजावत सहित बिजली, जल, बाल विकास, सहकारिता एवं पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्राम सभा में मतदाता सूचियों के पुनर निरीक्षण की जानकारी दी गई तथा सूचियां सार्वजनिक की गईं। आगामी दो दिनों तक मतदान केंद्र पर सभी ग्रामीणों के लिए मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। साथ ही वार्ड सभा का भी आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ लिया।