logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम–एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम–एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

संवाददाता राजीव कुमार यादव

शिवहर।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पत्रांक BSEB(SS)/KEN/233/2025-925, दिनांक 13 दिसंबर 2025 के आलोक में जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 का आयोजन 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में किया जाएगा।
परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, शिवहर एवं पुलिस अधीक्षक, शिवहर की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि शिवहर जिले में कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान, वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति, परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का निर्धारित समय, तथा दिव्यांग परीक्षार्थियों को श्रुतिलेखक (लेखक) की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#SheoharNews

6
40 views

Comment