logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ अभिमुखीकरण कार्यक्रम

आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अभियान के दौरान एक साल से 19 साल की उम्र के बच्चे व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में छह से 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को शिक्षकों की मदद से दवा खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दवा चबाकर खानी है। टीम दवा अपने सामने खिलाएगी। किसी भी बच्चे या परिजन को दवा बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर दी जानी है। जबकि बड़े बच्चे गोली चबाकर खा सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए एविडेंस एक्शन इंडिया संस्था अहम भूमिका निभा रही है| इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी और एविडेंस एक्शन इंडिया के जिला समन्वयक शाहिद खान मौजूद रहे।

18
365 views

Comment