logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती रोहट में: किशनलाल अध्यक्ष बने, विद्यार्थियों का सम्मान!

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
रोहट पाली जिले के रोहट कस्बे में जांगिड़ समाज ने भगवान विश्वकर्मा जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, उनकी उपलब्धियों पर सभी ने तालियाँ बजाईं।सुबह भव्य जुलूस संग शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान की प्रतिमा, झांकियाँ और बैंड-बाजे शामिल थे। सम्मान समारोह में ब्याह-शादी की फिजूलखर्ची पूरी तरह बंद करने का सामूहिक संकल्प लिया। समाज के विकास, शिक्षा और तरक्की पर गहन मंथन हुआ।श्री विश्वकर्मा सेवा समिति रोहट की नई कार्यकारिणी गठित हुई: अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़ ढाबर (निर्विरोध), उपाध्यक्ष हुकमाराम, मंत्री भंवरलाल (मनोनीत)। भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

9
255 views

Comment