logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस की खिड़की पर लटकाकर ढोई जा रही थीं सवारियाँ, वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस का सख़्त एक्शन

हापुड़। ( विकास त्यागी)
जनपद हापुड़ में यात्री सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक बस चालक द्वारा ओवरलोड सवारियों को बस की खिड़की पर लटकाकर तेज़ रफ्तार में बस चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने की पोल खोल दी।
वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बस संख्या UP13CT6772 के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 13,500 रुपये का भारी चालान किया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की जान को सीधे खतरे में डालने वाला कृत्य है। ऐसे गैर-जिम्मेदार चालकों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से दो टूक अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा अवैध और खतरनाक कृत्य न करे, जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान जोखिम में पड़े। नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।

13
555 views

Comment