**सोते समय व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर**,
करनैलगंज क्षेत्र के गौरा सिन्हा पुर में शनिवार देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1 बजे रामकुमार पुत्र मुन्ना अपने घर पर सो रहे थे, तभी उनके पड़ोसी दुःखी के दामाद परसराम ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शाम को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था।
आरोप है कि देर रात हमलावर ने मौका पाकर सोते समय बांका से वार कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तुरंत करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(3),352 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।