logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुराड़ी की बदहाल स्थिति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन दिल्ली

बुराड़ी की बदहाल स्थिति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में व्याप्त खराब हालातों को लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश त्यागी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में टूटी सड़कों, जलभराव, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक संगठन के सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगेश त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बुराड़ी की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की।
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली

20
1650 views

Comment