logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोहागपुर थाना क्षेत्र में सोन नदी से कथित अवैध कोयला उत्खनन, पुलिस संरक्षण के आरोप


शहडोल/सोहागपुर।
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवलपुर के समीप सोन नदी से खुलेआम कथित रूप से कोयले का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध गतिविधि दिनदहाड़े बिना किसी भय के संचालित हो रही है, जिससे क्षेत्र में कोयला माफिया के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद प्यासी आरक्षक जो कथित तौर पर पुलिस से जुड़ा बताया जा रहा है और वर्तमान में लाइन अटैच है, उसके संरक्षण में यह अवैध उत्खनन व परिवहन चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन अटैच होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा खुलेआम अवैध कोयला खनन कराया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस अवैध गतिविधि के एवज में सोहागपुर थाना को हर माह एक लाख रुपये दिए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों का दावा है कि इसी कारण अवैध उत्खनन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही और थाना स्तर पर भी कथित संलिप्तता की बात सामने आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी क्षेत्र में हो रहे इस कथित अवैध उत्खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही शासन को राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जब सोहागपुर थाना पुलिस से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो समाचार लिखे जाने तक पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। वहीं, आरोपों की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

19
400 views

Comment