पठान समाज द्वारा अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह
चोमू जयपुर दिनांक 1 फरवरी 2026 को पठान समाज द्वारा समाज के अधिवक्ताओं एवं मुस्लिम अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज को शिक्षा में बढ़ावा और नए कानून के बारे में बताया गया बुराइयों को समाप्त कर शिक्षा की ओर बढ़ावा देने और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिवक्ता बंधुओ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं कानूनी सहायता टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम में सफा बांधा,फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत आलम, शाहद अली, शफी मोहम्मद,सुलेमान खान,उमरदराज, सरवत आलम शमशेर खान जोया, शमशेर खान पठान, समाज के अन्य अधिवक्ता को भी सम्मान किया गया ।