logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्जी निवेश कंपनी Pearlvine International पर बड़ा घोटाला – हजारों गरीब मजदूरों की गाढ़ी कमाई डूबी

फर्जी निवेश कंपनी Pearlvine International पर बड़ा घोटाला – हजारों गरीब मजदूरों की गाढ़ी कमाई डूबी
गडचिरोली (महाराष्ट्र):
ऑनलाइन निवेश के नाम पर गरीब मजदूरों और बेरोज़गार युवाओं से लाखों–करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी Pearlvine International अचानक बंद हो गई है। कंपनी के ऐप और वेबसाइट बंद हो चुके हैं, लीडर फोन बंद कर फरार हो गये हैं और हजारों लोग अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिये भटक रहे हैं।
स्थानीय पीड़ितों का कहना है कि Pearlvine ने “डेली इनकम” और “रेफरल सिस्टम” के नाम पर लोगों को लालच दिया। शुरू में कुछ समय तक पैसे दिए गए, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया और कंपनी के संचालक गायब हो गये।
📌 पीड़ितों की हालत
कई मजदूरों ने कर्ज लेकर निवेश किया
महिलाओं और युवाओं ने अपनी बचत लगा दी
अब लोग मानसिक तनाव में हैं
कई परिवार रोज़मर्रा की ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे
🗣️ पीड़ित का बयान
“हम गरीब लोग हैं, रोज मजदूरी करके पैसा जमा किया था। कंपनी वालों ने भरोसा दिलाया कि पैसा डबल होगा, लेकिन अब सब गायब हैं। हमें इंसाफ चाहिए।”
🚨 मांग
पीड़ितों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि:
Pearlvine के मालिकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
सभी पीड़ितों का पैसा वापस दिलाया जाए
ऐसे फर्जी निवेश सिस्टम पर सख्त कार्रवाई हो
📢 आंदोलन की चेतावनी
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित कलेक्टर ऑफिस और पुलिस मुख्यालय के सामने आंदोलन करेंगे।

18
836 views

Comment