logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुली में कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन


अरविंद जायसवाल ने खेल को बताया ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम
महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
दुद्धी ब्लॉक के अंतर्गत महुली गांव में रविवार को आयोजित कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अरविंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे, जिनमें आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि खेल ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महुली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल पहल युवाओं को नशा, बेरोजगारी और भटकाव से दूर रखकर रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
श्री जायसवाल ने स्थानीय प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि छिपी हुई प्रतिभाएं निखर सकें और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत करेगा।
उद्घाटन के तुरंत बाद डॉक्टर इलेवन दुद्धी एवं जायसवाल इलेवन महुली के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर वीरेंद्र कनौजिया, विवेक कनौजिया, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया, विजेंद्र कुमार, विश्वनाथ शर्मा, चित्रागन कनौजिया, राकेश गुप्ता, मनीष कनौजिया सहित दर्जनों ग्रामीणजन, खेलप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

167
3914 views
1 shares

Comment