logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा दोस्तपुर बेवाना वाना के बीच

*पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत*

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पास शनिवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति–पत्नी और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतकों के शव गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार संतुलन नहीं संभाल सकी और सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पति, पत्नी और उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा दल मौके पर पहुंच गया। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

8
158 views

Comment