logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत सुआबोझ ग्राम राजामंडी में गुरु रविदास जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा से मनाई गई

लखीमपुर खीरी/ग्राम राजमंडी, 1 फरवरी 2026 आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती ग्राम राजमंडी में भव्य रूप से मनाई गई। गांव वासियों ने संत के समानता, भक्ति और सामाजिक न्याय के संदेश को याद करते हुए एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित किए।
सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल था। स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा जागरण का आयोजना किया गया और गुरु रविदास जी की प्रतिमा को फूलों और रंग-बिरंगे झंडों से सजाकर सजाया गया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ जयकारे लगाए गए।
जागरण में कलाकार श्याम दीवाना ने अपने भजनों से समाज का दिल जीत लिया
जिस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि कैलाश कुमार, ओम प्रकाश, दीना नाथ,तूफानी प्रसाद ,इत्यादि लोग मौजूद रहे

92
17355 views

Comment