logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एससी आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिंह बलियाला ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनी समस्याएं





पानीपत, 1 फरवरी ( निर्मल सिंह) : हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिंह बलियाला ने पी. डब्लू. डी. रेस्ट हॉउस में पहुंच कर मानव अधिकारों को समर्पित संगठन ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।

गलोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड संगठन के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार शर्मा ने विधिवत रूप से पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय दिया।

बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई हुई और समाजिक मुद्दों को आपसी भाईचारे से निपटने पर बल दिया। समाज में कहीं भी वायोलेशन फेस होने पर तत्काल एड्रेस और सोल्यूशन करने पर बल दिया जाना चाहिए। समाज में मानव हित का कोई भी कार्य बिना कोई भेदभाव करें।

एससी आयोग के चेयरमैन का डा रविन्द्र सिंह बलियाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट पहुंचने पर नागरिक हस्पताल में तैनात डिप्टी मैडीकल सुप्ररीडैंट डा अमित पोरिया द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास महाराज जी की सुंदर तस्वीर भेंट की।

अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डा रविन्द्र सिंह बलियाला के साथ राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गणमान्य सामाजिक लोगों व अध्यापकगणो के शिष्टमंडल ने समस्या को अपनी समस्या को लेकर पक्ष रखा।

जिसमें राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊझा में तैनात पीजीटी फाईन आर्ट अध्यापिका ममता को अन्य साथी टीचर द्वारा जातिगत टिप्पणियां करने , मानसिक प्रतिडना व उनके चरित्र पर लांछन लगाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के मामले को लेकर डीएसपी श्री सुरेश सैनी से फोन पर बात की। और मामले पर त्वरित व निष्पक्ष जल्द से जल्द संज्ञान लेने के आदेश दिए।

वहीं चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिंह बलियाला ने ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित कुमार व डा.अमित पोरिया से अपनी पुरानी यादें ताज़ा की। और डा.पोरिया जी के परिवार व बड़े बजुर्गों का कुशलक्षेम जाना ।

इस मौके पर बैठक में ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के अध्यक्ष अमित कुमार , राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा कृष्ण चंद्र गाहल्याण और उपाध्यक्ष शिव शक्ति शर्मा, महासचिव डाक्टर प्रियंका चोपडा, ट्रेजर स गुरनाम सिंह , अधिवक्ता सैल के पदाधिकारी जयवीर मलिक, युवा सुनील शर्मा , दीपक कौशिक घरौंडा, सुनील शर्मा दीपक कौशिक शर्मा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

24
28 views

Comment