logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छबड़ा विधानसभा के कांग्रेस नेता बृजराज मीणा ने बताया है कि बजट निराशाजनक है

बजट 2026 किसान-युवा–महिला- ग्रामीण - रोज़गार एवं दलित,पिछड़े, आदिवासी,अल्पसंख्यक वर्ग विरोधी, पूंजीपतियों को खुली लूट की छूट,आमजन को कोई राहत नहीं : हरीश चन्द्र मीना, सांसद, टोंक सवाई माधोपुर|

छबड़ा छीपाबड़ौद विधानसभा से बृजराज मीना कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बारां ने केंद्र सरकार के बजट 2026 को किसान-विरोधी,युवा विरोधी, महिला-विरोधी, ग्रामीण-विरोधी और रोज़गार-विरोधी बताते हुए इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बजट करार दिया है।
उन्होंने कहा कि बजट में ना किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी गई है, ना महिलाओं के लिए ठोस आर्थिक सुरक्षा और ग्रामीण रोज़गार के लिए कोई नए प्रावधान किए गए है।
शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
साथ ही दलित,आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए भी बजट में कोई ठोस और नई योजना नहीं है, जिससे साफ़ है कि सरकार समाज के गरीब वर्गों को और पीछे धकेल रही है।
मीना बताया कि इस बजट में पूंजीपतियों को खुलेआम फायदा पहुँचाया गया है, जहां देश का पैसा लूटने वालों को सज़ा से राहत देकर केवल 30 प्रतिशत टैक्स जमा कर काले धन को सफ़ेद करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता से संसाधन छीनकर चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपने का दस्तावेज़ है और देश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
, मगर माननीय वित्त मंत्री महोदया द्वारा इस विषय में एक शब्द भी नहीं बोला गया।
कुल मिलाकर ये बजट आमजन एवं गरीब वर्गों की उपेक्षा और पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने वाला निराशाजनक बजट साबित हुआ है।

24
844 views

Comment