logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यूज़ीलैंड–फिजी प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा, व्यापार व रोजगार पर हुई अहम चर्चा


अयोध्या/प्रयागराज/वाराणसी।02-02-2026
न्यूज़ीलैंड निवासी श्री कुमार एवं उनकी पत्नी श्रीमती उषा किरण इन दिनों एक सप्ताह के भारत दौरे पर हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती उषा किरण, फिजी देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती शशि किरण की बहन हैं। भारत प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रयागराज के माघ मेले तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनका भेंट-मुलाकात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड एसोसिएटेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह से हुई। मुलाकात के दौरान भारत, न्यूज़ीलैंड और फिजी के बीच व्यापारिक संभावनाओं, निवेश तथा रोजगार सृजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। फिजी की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती शशि किरण ने विशेष रूप से फिजी कंट्री के साथ मिलकर चीनी मिल क्षेत्र में
मैनपावर की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई।
श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन लगातार आते रहते हैं और आवश्यकता इस बात की है कि हम इन अवसरों का सही उपयोग करते हुए अपने देश एवं राज्य के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए रास्ते खोलें।

इस दौरान समाजसेवी एवं उद्यमी श्री धीरेन्द्र सिंह के पूर्व प्रयासों का भी उल्लेख किया गया, जिन्होंने इससे पहले गुजरात में नेपाली डेकोरेशन उद्योग को विकसित कराया था, जिसे नेपाल के राजदूत श्री शंकर प्रसाद ने सराहा और उस पहल से वे अत्यंत प्रभावित हुए थे।
यह दौरा न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि भारत और मित्र देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।
रिपोर्टर
अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा
AIMA मीडिया चैनल न्यू
उत्तर प्रदेश

25
603 views

Comment