logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चापाकल घेरने के विवाद में भाई ने बहन को पीट कर किया घायल

खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हथिया गांव में रविवार की सुबह एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. तू -तू मे-मे से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया. जिसमें एक भाई ने अपनी सगी बहन को पीट कर लहुलुहान कर दिया. जानकारी के अनुसार घायल महिला शीला सोरेन अपने पति राजेश हांसदा द्वारा दस साल पहले छोड़ दिए जाने के बाद से वह अपने मायके छोटकी हथिया में रहकर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही है. रविवार की सुबह घर के चापाकल को घेरने को लेकर हुए विवाद में उसके भाई ने उसपर हमला कर जख्मी दिया. पीड़िता शीला सोरेन ने आरोप लगाया है कि उनके भाई रवि रंजन सोरेन, भाभी शांति देवी और भतीजा विवेक रंजन व हनी रंजन ने मिलकर उनके साथ मारपीट किया. जिससे वह जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया. इस मामले में पीड़िता ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

13
993 views

Comment