logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जावद में भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशनलाल सोनी दादा का निधन होने पर निज निवास जाकर दी श्रद्धांजलि, भाजपा नेता ने यह बात बताई..!

जावद। नगर में स्वर्णकार सोनी समाज के संतोष कुमार सोनी के पुज्य पिताजी एवं सचिन सोनी, शक्ति सोनी के दादाजी भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशनलालजी सोनी का निधन हुआ। कसेरा बाजार स्थित निज निवास जाकर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, समाजसेवी मुकेश राठी मालक, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी सहित युवाजनों ने शोक संवेदना देकर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया मुझे बचपन में दिग्विजय सिंह कांग्रेस शासन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशनलालजी सोनी (दादा) के सानिध्य में राजनेतिक करने का अवसर मिला तब में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जावद नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा जावद तहसील उपाध्यक्ष, तहसील कोषाध्यक्ष सहित तहसील सदस्या अभियान प्रभारी के रूप में कार्य किया, उसी दौरान मंडल नहीं होकर जावद तहसील का पद मिलता था, तभी हम भुंगडे खाकर संगठन का गठन एवं चुनाव का प्रचार करते थे, जो जगजाहिर है, हम कांग्रेस शासन एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कद्दावर कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय घनश्यामजी पाटीदार एवं उनके बडे बडे वाहनों का काफिला, दबगंता से डरे नही डटकर सामना किया इसके चलते मुझे क्षेत्र में नारायण नेता नाम से जाना पहचाना गया जो आज तक बरकरार है। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशनलालजी सोनी (दादा) उस जमाने में कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदरलाल पटवा, मुलचंद्र सारडा, खुमानसिंह शिवाजी, वीरेंद्र कुमार सखलेचा, देवीसिंह सिंदल, मदनलाल सोनी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ साइकिलों से जगह, जगह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर राजनेतिक करते थे।

23
1419 views

Comment